Haryana News in Hindi - Jagran

Thursday, 9 June 2016

जाट नेताओं की उग्र बयानबाजी से सकते में सरकार

 करनाल में जाट आरक्षण आंदोलन के चौथे दिन बल्ला गांव के सुल्तानिया भवन में जाटों का शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा। पाढा व कुरलन गांव के जाट बिरादरी के लोग धरने पर बैठे। बुधवार को धरना देने की परमीशन शाम के समय समाप्त हो जाएगी। लिहाजा, जाट बिरादरी के लोग धरने की परमीशन आगे बढ़ाने को लेकर असंध के एसडीएम डॉ. सुशील मलिक से मुलाकात करने की तैयारी में हैैं। जाट नेताओं ने कहा कि धरना तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांग नहीं मान ली जाती। वहीं, बल्ला गांव के रूट पर रोडवेज की बसों का परिचालन बंद होने से ग्रामीण परेशान रहे।

हिसार में मय्यड़ गांव सहित अन्य जगहों पर धरने पर बैठे जाट नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो यहां के जाट नेता 12 जून से भूखहड़ताल शुरू कर देंगे। Read more http://www.jagran.com

No comments:

Post a Comment